फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अनियमितताओं को दूर कराने अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Sat, 11 Jul 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पुरानी तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी की और व्याप्त अनियमितताओं को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शिवहरे की अध्यक्षता में हुए धरने में उन्होंने कहा कि कई साथी वकीलों ने लिखित में शिकायत की थी कि यहां अनियमितताएं चल रही हैं। विधवाओं के क्लेम पर भी पैसे मांगे जाते है। धरने का संचालन करते हुए अधिवक्ता संघ के महामंत्री छोटेलाल वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता साथियों ने दो-तीन बार लिखित में अवगत कराया तब हमें धरने का कदम उठाना पड़ा। न्याय की तलाश में यहां पीड़ित आते हैं और होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो 13 जुलाई से क्रमिक धरना दिया जाएगा।
इस दौरान उपाध्यक्ष अभिनंदन प्रजापति, यशोवर्धन बजाज, दिनेश यादव, सुनील शुक्ला, रजनी जैन, सुनीता केसरी, प्रमेद मिश्रा, अविनाश शुक्ला समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें