फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sun, 17 Apr 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Advocate, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। बार काउंसिल ऑफ इलाहाबाद के आह्वान पर प्रदेश में निरंतर अधिवक्ताओं के साथ बढ़ रही हत्याओं, लॉ एंड आर्डर में गिरावट के विरोध में जनपद के सभी अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता संगठनों ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा व महामंत्री प्रणय श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन बार काउंसिल के सदस्यों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री से सप्ताह में एक बार समय देने, मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों में एक को सरकारी नौकरी देने, मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को एक समान मुआवजा देने व शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की गई।

इस मौके पर बलवान सिंह यादव, राजीव निगम,  ज्ञान स्वरूप राजपूत, अरविंद वर्मा, प्रशांत शर्मा, संदीप यादव, रवि माथुर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

वहीं, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर राय के नेतृत्व में उक्त मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा तथा कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रभात कुलश्रेष्ठ, विजय शर्मा, अजय चंद्र श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पुरवार, मदनगोपाल अग्रवाल, अतीक अहमद, आरबी दुबे, गिरीश चंद गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना के नेतृत्व में अधिवक्ता शनिवार को हड़ताल पर रहे। संघ ने उक्त मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर जीएस सलूजा, अनिल गुरनानी, राकेश झा, अभय शर्मा, बृजलाल, सुषमा अग्रवाल, अमोल अग्रवाल, ओमप्रकाश, मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

जिला श्रम अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामकुमार खरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की हो रही हत्याओं व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया। इस मौके पर महासचिव संतोष सिंह चौहान, अखिलेश मिश्रा, प्रतिपाल सोनी, अवधेश विश्वकर्मा, गिरवर सिंह गौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें