फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएससी के साथ एमएससी नर्सिंग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश के सरकारी एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तक है। प्रवेश परीक्षा 21 मई को होगी। फिर मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग के जरिए सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान, केजीएमयू, आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई और राजकीय एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में खुले 23 नर्सिंग कॉलेजों में चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की कुल 1370 सीटें हैं, जबकि निजी क्षेत्र के 232 कॉलेजों में 10325 सीटें हैं। इसी तरह दो वर्षीय पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की सरकारी 50 और निजी क्षेत्र की 2003 सीटें हैं। एमएससी नर्सिंग की सरकारी क्षेत्र की 85 और निजी क्षेत्र की 756 सीटें हैं। इन कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। सभी सीटों के लिए प्रदेश स्तरीय संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय कराएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 14 मई को प्रवेश पत्र जारी होगा और 21 मई को सुबह 11 बजे से 1:20 बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें