फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: काम में हीलाहवाली पर सफाई कर्मी के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर सफाई से संबंधित शिकायत का फर्जी ढंग से निस्तारण करने और काम में हीलाहवाली करने पर एक सफाईकर्मी के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

खरकामफ निवासी मनीष, मोनू जायसवाल व रवि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि ग्राम में तैनात सफाई कर्मचारी विगत दो माह से सफाई कार्य करने नहीं आ रहा है, जिससे गांव की नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। गंदा पानी रास्तों में बह रहा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने इस समस्या से ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत कराया था। मामले को संज्ञान में लेकर सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेंद्र पटेल ने गांव में जाकर सफाई कार्य व शिकायतों की जांच की। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी ग्राम में आकर 5-10 मिनट तक सफाई कार्य करता है और बच्चों से अपने अपने मोबाइल से फोटो खिंचवाकर चला जाता है। जांच में आईजीआरएस में दर्ज होने वाली शिकायतों का फर्जी ढंग से निस्तारण होते पाया गया। शिकायतकर्ताओं के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। आरोपी सफाई कर्मी चंद्रशेखर के निलंबन की संस्तुति एडीओ पंचायत की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें