फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उल्टी-दस्त और सीने में दर्द के बाद गई युवा व्यापारी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। उल्टी-दस्त और सीने में दर्द के बाद युवा व्यापारी की जान चली गई। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। व्यापारी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के लोग स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं पर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
टोड़ी फतेहपुर के मोहल्ला बड़ागंज निवासी आशीष अग्रवाल (35) किराना कारोबारी थी। घर के पास ही उनकी दुकान है। मंगलवार की सुबह तकरीबन सात बजे वे रोजाना की तरह दुकान पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दरम्यान उन्हें अचानक उल्टी-दस्त और सीने में दर्द होने लगा, जिससे वे बेचैन हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उन्हें नजदीक में स्थित एक निजी चिकित्सक की क्लिनिक पर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने परिजन को आशीष को ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन आशीष को लेकर तत्काल ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। लेकिन, वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। नगर में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के भाई अशोक अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से भाई की तबीयत बिगड़ी, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा व्यापारी की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी आक्रोश जाहिर किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि नगर के सरकारी अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रशिक्षित स्टाफ हो तो आशीष अग्रवाल की जान बचाई जा सकती थी। नगर की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं, अमित गुप्ता ने कहा कि नगर में गर्मी के चलते पहले भी कई लोग बीमार हो चुके हैं, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त दवाएं नहीं हैं। चिकित्सक भी रोजाना यहां नहीं आते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें