फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: विरासत दर्ज कराने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत ले रहा था लेखपाल, वीडियो वायरल

Fri, 29 Nov 2024 09:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मऊरानीपुर में विरासत दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल का दो हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इस पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही तहसीलदार को जांच सौंप दी। 
 
विज्ञापन
लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर तहसील में एक लेखपाल ग्राम तिलैरा निवासी एक युवक से विरासत दर्ज कराने को लेकर दो हजार रुपये की मांग कर रहा था। युवक ने लेखपाल को दो हजार रुपये देने के दौरान वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


उक्त वीडियो में ग्राम तिलैरा का किसान लेखपाल को अपने पिता की विरासत दर्ज कराने के नाम पर रुपये देता हुआ दिखाई दे रहा है। रुपये लेखपाल अपनी टेबल की दराज में रख रहा है। वीडियो 26 नवंबर का बताया जा रहा है, जिसमें विरासत दर्ज कराने के नाम पर दो हजार रुपये लेखपाल द्वारा रिश्वत ली गई है। उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया लेखपाल जय सिंह यादव को निलंबित कर दिया एवं जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें