फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने वाहनों की भिड़ंत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली इलाके के चूना भट्टी के पास देर-रात दो वाहनों के बीच आमन-सामने की टक्कर हो गई। इससे एक युवक एवं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब दस बजे एक्टिवा सवार युवक अजीत और अनिकेत किसी काम से मैरी तिराहे की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पल्सर सवार दीपक गुप्ता एवं शिवा भट्ट बड़ा गांव गेट बाहर की ओर जा रहे थे। दोनों जैसे ही चूना भट्टी के करीब पहुंचे रफ्तार में होने की वजह से आमने-सामने जा भिड़े।
जोरदार टक्कर की वजह से शिवा और अनिकेत को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही। उधर, दुर्घटना की खबर जैसे ही घायलों के परिजनों तक पहुंची वह बदहवास हो उठे। परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें