फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरा गांव में चोरों ने बोला धावा, दोनाली बंदूक और कारतूस के साथ लाखों की चोरी

विज्ञापन
घरों में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : MOTH
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। कोतवाली क्षेत्र के अमरा गांव में सोमवार की रात को चोरों ने कई मकानों में धावा बोला। आनंद पाराशर के घर से चोर दोनाली बंदूक और कारतूस के पट्टे के साथ बैग में रखे एक लाख 60 हजार रुपये और सोने, चांदी के जेवरात उठा ले गए। उनके भाई झल्लू पाराशर कमरे में सोते ही रहे। चोरी की सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की।
विज्ञापन

आनंद पाराशर के कमरे में बाहर से ताला लगा था। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। उनके घर के पीछे नरेश बाबू पाराशर का मकान है। नरेश बाबू पाराशर मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस विभाग में तैनात हैं। नरेश बाबू के मकान में उनके तीन लड़के सुनील पाराशर, सुधीर पाराशर और संजू पाराशर रहते हैं। संजू पाराशर अपनी मां और अपने बच्चों के साथ सो रहे थे। पिता नरेश बाबू पाराशर छतरपुर गए थे। घर के अंदर उनके कमरे का ताला बाहर से लगा था।
घर पर सुधीर पाराशर और उनकी पत्नी और सुनील पाराशर की पत्नी रश्मि अपने कमरे में सो रही थीं। सुनील पाराशर भी कल शाम को झांसी गए थे। सुनील पाराशर के मकान में घुसकर चोरों ने सुधीर और सुनील के कमरों की कुंडियों को बाहर से एक कपड़े से बांध दिया। ताकि कोई कमरे से बाहर न निकल सके। इसके बाद संजू पाराशर के कमरे में जमकर लूटपाट की। रात में सुनील की पत्नी रश्मि को आहट लगी तो उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन बाहर से बंद होने की वजह से नहीं खुला। उसने रात में ही अपने पति सुनील को फोन किया। सुनील ने अपने चाचा के लड़के पवन पाराशर को फोन लगाकर इसकी सूचना दी। पवन ने अपनी छत से पत्थर फेंके तो चोर भाग गए।
विज्ञापन

चोर संजू पाराशर के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा तोड़कर छह अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ी बड़ी पायल, एक जंजीर, कंगन एवं अलमारी में रखे 15 हजार रुपये लेकर भाग गए। इसके अलावा गांव के चंदन राजपूत के घर के बाहर खड़ी बाइक भी बदमाश लेकर भाग गए । गांव के ही बृजमोहन तिवारी के यहां छत पर बदमाश चढ़े। इस पर सामने रहने वाले शफीक खान की लड़की बुशरा ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग गए। उसके घर पर परचून की दुकान है। खटपट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। इस उसे चोरों की आहट लगी। लड़की ने पिता को बताया कि कुछ लोग सामने छत पर हैं। उनके हाथों में कुछ है। बदमाशों ने शफीक खान के भाई रफीक खान के मुख्य दरवाजे की कुंडी किसी धारदार हथियार ने काटी थी लेकिन रफीक के घर से कुछ चुरा नहीं सके। सुनील पाराशर ने तुरंत रात्रि में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झाँसी अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह, सीओ गरौठा , कोतवाल मोंठ सुरेश बाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं डॉग स्क्वायड ने रात से छानबीन की। बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। सुबह झाँसी मुख्यालय से स्वाट टीम के अलावा फोरेंसिक टीम ने आकर छानबीन की।
आनंद पाराशर ने बताया कि उनके मकान के एक कमरे में बंदूक रखी हुई थी और बंदूक के साथ ही कारतूस का पट्टा रखा था। अलमारी में 160000 रुपये रखे थे। कमरे के बाहर से ताला लगा था। आनंद पाराशर अपनी पत्नी के साथ झांसी गए थे। घर में उस कमरे में कोई नहीं सो रहा था जिसमें रुपये रखे थे। कोतवाल सुरेश बाबू का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें