फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अभाविप ने पंचायती राज मंत्री का फूंका पुतला, मंत्रिमंडल से हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुंदेलखंड विवि के गेट पर नारेबाजी करते हुए एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विवि के गेट पर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। परिषद कार्यकर्ताओं ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। इसमें परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा बोलने पर मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की गई।
इसमें कहा गया है कि परिषद कार्यकर्ता बाराबंकी में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। न सिर्फ पुलिस ने लाठीचार्ज किया बल्कि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मांग पत्र में कहा गया है कि बाराबंकी के रामस्वरूप विवि में विधि विद्यार्थियों के न्याय के लिए आंदोलन कर रहे परिषद के कार्यकर्ता व विद्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय व अमानवीय है। बुधवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की सशर्त अनुमति विवि को प्राप्त हुई है, जो सत्य का प्रत्यक्षीकरण है। लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों व बाहरी गुंडों समेत दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अनुमति के बिना विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन की जांच की जाए। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को दंडित कर विश्वविद्यालय को बंद करने की मांग की गई। उन्होंने मांग की कि विलंब शुल्क के नाम पर उगाही, सामाजिक कल्याण के नाम पर लिए जाने वाले शुल्क आदि की सघनता से जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए। छात्र आंदोलन के लिए दो छात्रों को बिना किसी चेतावनी के सीधे निष्कासित करने की प्रक्रिया भी अवैधानिक है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा परिषद सचिव की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर विवि पर कार्यवाही की जाए। इस दौरान कानपुर प्रांत मंत्री शिवराज बुंदेला, प्रांत सह मंत्री हर्ष जैन, मनेंद्र सिंह गौर, हर्ष शर्मा, सुयश शुक्ला, फिरोज खान, निखिल खरेला, सनी शर्मा आयुष्मान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें