फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिंचाई विभाग के कर्मचारी के बंद घर से लाखों का माल साफ कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। घनी आबादी वाले दिव्य कॉलोनी में सिंचाई विभाग के कर्मचारी के बंद घर के कुंडी काटकर दो चोरों ने लाखों के जेवरात, कीमती सामान और नकदी साफ कर दी। बृहस्पतिवार को परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरों में दो नकाबपोश चोरों के घर में घुसने की तस्वीरें कैद हुई हैं।
विज्ञापन

पंचवटी के पास, दिव्य कॉलोनी में रहने वाले अशोक वर्मा सिंचाई विभाग में काय4रत हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को गणेश विसर्जन में पास में ही गए थे। घर का ताला बंद था। रात में करीब तीन बजे दो चोरों ने मुख्य गेट की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तो़ड़कर उनकी बेटी और बहू के लाखों के सोने व चांदी के जेवरात, करीब 12 हजार की नकदी और अन्य कीमती उपहार व सामान चोरी कर लिया। सुबह लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी चेक करने पर दो चोर रात तीन बजे घर में घुसते नजर आए। सुबह करीब चार बजे बाहर निकले। पुलिस शातिरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें