फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद एसीएमओ, डॉक्टर की सेवा समाप्ति की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कई महीनों से अनुपस्थित चल रहे स्वास्थ्य विभाग के तीन डॉक्टरों की सेवा समाप्ति की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने शासन को लिखे पत्र में तीनों को निष्कासित करने की संस्तुति कर दी है। अब शासन स्तर से कार्रवाई होनी बाकी है।
विज्ञापन

दो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में तैनात एक डॉक्टर कोविड के दौर में दो-तीन महीने से बिना बताए ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन अक्तूबर को उक्त तीनों समेत चार डॉक्टरों को कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, इसी बीच एक डिप्टी सीएमओ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। जबकि, दोनों एसीएमओ और सीएचसी मोंठ में तैनात डॉक्टर ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। हालांकि, इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नवाबाद पुलिस को कोविड महामारी अधिनियम 1897 की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा गया है। अब जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने तीनों डॉक्टरों के खिलाफ शासन को पत्र लिखा है। डीएम ने बताया कि तीनों चिकित्सकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति कर शासन को पत्र भेज दिया है।
यूं ही नहीं विधायक ने लगाए आरोप, स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही चरम पर
सदर विधायक रवि शर्मा ने सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग पर यूं ही आरोप नहीं लगाए हैं। विभाग में लापरवाही चरम पर है। बिना बताए डॉक्टर घर बैठ जाते हैं। नोटिस आने के बाद भी वह टस से मस नहीं होते हैं। यह सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों की नाकामी है, जो दर्शाती है कि उनसे विभाग नहीं चलाया जा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें