फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का रुपये रखा गया था इनाम

Wed, 09 Oct 2024 10:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के एक आरोपी को एसओजी की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पिछले करीब एक साल से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 में पेपर लीक करके उसे छात्रों को पढ़वाने के आरोप में यूपी पुलिस को मेरठ के शालीमार गार्डन, रोहटा रोड थाना निवासी आशीष कुमार पालीवाल की तलाश थी। कोर्ट ने इसके खिलाफ वारंट जारी कर रखा है। बुधवार को एसओजी को आशीष के झांसी में होने की भनक लगी। 

नवाबाद पुलिस के साथ एसओजी ने रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर उसे घेर लिया। उसके पास से आधार कार्ड एवं नकदी बरामद हुई। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर राणा, महेश, भवतोष शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें