फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला आपे चालक का शव

विज्ञापन
पाल कॉलोनी निवासी मृतक सुरेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार के सिमरधा गांव में पेड़ से एक आपे चालक का शव लाश लटके मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। परिजनों का आरोप है कि प्लाट के तीन लाख अस्सी हजार रुपये मांगने के विवाद में विपक्षियों ने हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित पाल कॉलोनी निवासी सुरेश यादव (52) आपे चालक थे। कुछ माह सिमरधा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से तीन लाख अस्सी हजार रुपये में प्लाट खरीदने का सौदा हुआ था। तीन लाख रुपये नकद देकर सुरेश ने एग्रीमेंट करा लिया था। बकाया अस्सी हजार देने के बाद प्लाट की रजिस्ट्री होना थी। सुरेश के पुत्र अमित यादव का आरोप है कि 15 जुलाई को पिता ने अस्सी हजार रुपये देने के बाद रजिस्ट्री कराने को कहा। समय बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो पा
रही थी। इसी बात को लेकर सुरेश का विवाद होने लगा। दो दिन पहले भी रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने घर पहुंचकर सुरेश व उसके पुत्र को धमकाया था। बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढे़ सात बजे आरोपी घर पहुंचकर रकम देने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद सिमरधा गांव में सुरेश की लाश एक पेड़ से लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। लाश देखकर परिजनों में आक्रोश पैदा हो गया। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बेटा बचा लो, मार डालेंगे यह लोग
रात करीब साढ़े सात बजे घर से निकलने से पहले सुरेश ने अपने पुत्र अमित से कहा था कि यदि वह एक घंटे में नहीं आए तो वह उसको कॉल कर ले। कुछ देर बाद अमित के मोबाइल पर पिता ने फोन कर कहा बेटा पापा को बचा लो। यह सभी उसे मार डालेंगे। एक खदान में उसे बैठाए हैं और उसे धमका रहे हैं। उससे कहा कि वह पुलिस को लेकर आ जाए। इसके बाद वह रात में पुलिस को लेकर सिमरधा गांव पहुंचा, जहां लाश लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें