फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह बनाकर करते थे चोरी, पांच पकड़े, माल बरामद

विज्ञापन
चोरी का खुलासा करते एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। जिले में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को एसओजी व सीपरी पुलिस ने पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने चोरी का माल अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने ग्यारह से अधिक चोरी की वारदातों को कुबूल किया। पकड़ा गया गिरोह रात के समय सुनसान इलाकों में घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन

एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थानेदारों को निर्देश दिए गए थे। इसी बीच शनिवार को एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर व सीपरी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को शंकर जी के मंदिर के पास से पकड़ा। पांचों के पास से पुलिस ने कई मोबाइल, जेवरात व अन्य चोरी का माल बरामद किया। पांचों ने अपने नाम मसीहागंज निवासी पंकज रायकवार, श्याम सोनी आवास विकास
स्थित कमल चौराहा निवासी रिषभ अहिरवार, कोतवाली के सागर गेट निवासी दीपक यादव व खोड़न निवासी अखंड प्रताप उर्फ गुल्लू यादव बताया। पूछताछ में पांचों ने बताया कि वह अब तक कई चोरियां कर चुके हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए पंकज व रिषभ पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। टीम में एसआई नरेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, योगेंद्र सिंह चैहान, दुर्गेश चैहान, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप सेंगर, सत्यपाल मौैैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें