फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पारीछा पावर प्लांट में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पारीछा पावर प्लांट में सोमवार दोपहर थाना बड़ागांव के लिधौरा गांव निवासी टीकाराम (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सिर के अगले हिस्से में चोट के निशान हैं। परिजनों का कहना है कि प्लांट में काम करने के दौरान गिरने से उसकी मौत हुई। उसकी मौत से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लिधौरा गांव निवासी टीकाराम एक ठेकेदार के लिए प्लांट में काम करता था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को भी वह रोजाना की तरह प्लांट में काम करने गया था। दोपहर उसकी अचानक हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। टीकाराम की मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि काम करते समय गिरने से उसकी मौत हुई। सिर में चोट के निशान हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में पत्नी समेत बेटी काजल और बेटा सत्यम है। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। वहीं, बड़ागांव थाना प्रभारी प्रकाश सिंह का कहना है कि प्लांट के भीतर काम करने के दौरान उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें