फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिहाड़ी दिलाने के बहाने निर्माणाधीन मकान में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। गोविंद चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान में काम के बहाने बुलाकर महिला से मकान मालिक ने अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मार डालने की धमकी देकर उसे भाग दिया। सोमवार को पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद नवाबाद पुलिस तुरंत हकरत में आ गई। कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
पीड़िता के मुताबिक, उसके पति बीमार रहते हैं। तालपुरा इलाके में किराये का कमरा लेकर रहती है। 20 दिसंबर की सुबह वह अपनी देवरानी के साथ काम की तलाश में चौराहे पर खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति पांच सौ रुपये दिहाड़ी दिलाने के बहाने उसे गोविंद चौराहा के मढि़या मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। आरोपी युवकों ने उसे धमकाकर पहले मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक अलीम और मुस्तरा निवासी हरिश्चंद उसे घसीटकर एक कमरे में ले गए। यहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। किसी से यह बात न बताने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। घटना के दो दिन बाद सोमवार को उसने यह बात परिजनों को बताई। दोपहर को परिजन उसे लेकर नवाबाद थाने पहुंच गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई मेंं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपी समेत तीन को हिरासत में ले लिया। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें