फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भंडारा खाने जा रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रविवार देर-रात रक्सा सिजवाहा तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर सोनू पाल (25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दोनों एक बाइक से भंडारा खाने के लिए निकले थे। हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।



निवाड़ी (मध्य प्रदेश) पृथ्वीपुर थाना के सुजानपुरा गांव निवासी मृतक का नाम सोनू पाल (25) पुत्र वीर सिंह प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम सोनू अपने अतलई गांव निवासी दोस्त चंदन (23) के साथ मठ बाजना गांव भंडारा खाने के निकला था। यहां उसके दोस्तों ने भंडारा का आयोजन किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे सिजवाहा तिराहा के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों नीचे गिर पड़े। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। दोनों को कुचलता हुआ भाग निकला। गहरी चोट आ जाने से सोनू की मौके पर मौत हो गई जबकि चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रक्सा पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक सीसीटीवी के जरिए ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

सोनू की छह साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी रश्मि समेत 5 साल की बेटी और 3 साल का बेटा है। हादसे की खबर पहुंचते ही पत्नी बेहोश हो गई। होश में आते ही वह सोनू के पास जाने की बात कहते हुए घर से निकल गई। किसी तरह परिजनों ने उसे संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें