फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शीतला माता मंदिर में 97.45 लाख से बनेगा सत्संग भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। कस्बे के शीतला माता मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद परियोजना के तहत 97.45 लाख रुपये की लागत से सत्संग भवन का निर्माण होगा। बुधवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत व एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान गरौठा विधायक ने कहा कि शीतला माता मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। सत्संग भवन का निर्माण होने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षक विधायक ने कहा कि सत्संग भवन धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। ऐसे भवनों के निर्माण से लोगों को सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एई वैभव राय, जेई आशुतोष पटेल, मिथलेश तिवारी, कपिल मुदगिल, देवेंद्र गुसाईं, लोकेश रावत, अनिल सोनी, दयाल गिरि, रोहित उपाध्याय, कृष्ण कुमार रिछारिया, हर्षित अग्रवाल, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें