भगवान गोगा देव का जयंती समारोह श्री गोगादेव महाराज समिति के तत्वावधान
में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वाल्मीकि समाज ने छड़ी मुबारक के
रूप में गोगा महाराज की शोभा यात्रा निकाली।
आयोजक संयोजक अशाक प्याल
ने अपने साथियों के साथ नगर के विविध स्थानों से आई श्री गोगादेव स्मृतियों
छड़ियों, निशानों का आस्था, श्रद्धा सहित पूजन किया। जयंती के उपलक्ष्य
में छड़ी जुलूस बड़ा बाजार से होता हुआ गोरख टीला और पिछोर स्थित गोगा पीर
मेला पर पहुंचा। रास्ते में अनेकों स्थानों पर आम जनता ने पुष्प वर्षा और
प्रसाद वितरण कर छड़ियों की पूजा की। छड़ियों को उठाकर चलने ंवालों का
माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बड़ा बाजार रामलीला मंच से श्री गोरखादेव
टीला और पिछोर स्थित मेला तक अनेकों स्थलों पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए
थे। साथ चल रहे विभिन्न अखाड़ों के प्रदर्शन तथा भक्तों द्वारा गाए जा रहे
मधुर भजन आकर्षण का कें द्र थे। पूजा करने वालों में सियाशरण, दिनेश
हवलदार, उमेश, अरुण चौधरी, राकेश भगत, रमेश भारती, सरमन महंत, संजय केसले
आदि रहे।
बड़ा बाजार स्थित रामलीला मंच पर बहुजन समाज पार्टी ने
हाजी अशफाक खान के नेतृत्व में छड़ी मुबारक का स्वागत किया। इस अवसर पर
जोनल कोआर्डिनेटर चंद्रदत्त गौतम, विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र सरसैया,
जिला सचिव अजय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल अहिरवार, भूपेंद्र आर्य,
कुं राजबहादुर सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, संजय वर्मा, फिरोज खान, प्रीतम
लचयां, अमजद खान, राहुल प्याल, राकेश करोसिया, चंद्रभान आदिम, राजेंद्र
पमारिया, आरती सिंह व बिंदा सिंह मौजूद रहे।