झांसी। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को अपराह्न सीपी मिशन कंपाउंड में रहने वाले एक ठेकेदार के घर पर पहुंचकर सर्वे किया। देर रात तक रिकार्ड को खंगाला जा रहा था।
बुधवार को अपराह्न के समय आयकर विभाग की टीम ज्वाइंट कमिश्नर एस एल मौर्या के नेतृत्व में सीपी मिशन कंपाउंड में रहने वाले एक बड़े ठेकेदार के आवास पर पहुंची। टीम ने आवास के अंदर पहुंचते ही कंप्यूटर, कैश बुक आदि दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने सभी कमरों में रखे सामान की तलाशी ली व परिजनों से पूछताछ की। चूंकि, सर्वे देर रात तक जारी रहा, इस कारण जांच में कितनी अघोषित संपत्ति पायी गई, इसका खुलासा नहीं हो सका।