फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति सहित तीन को ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर/ बंगरा (झांसी)। उल्दन थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसी - मऊरानीपुर मार्ग पर बुधवार अपराह्न एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन

थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम परसई निवासी सुग्रीव अहिरवार अपनी पत्नी क्रांति के साथ उसके मायके उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम चिरकना जा रहा था। बंगरा में चिरकना निवासी क्रांति का रिश्ते का भाई वीरू पुत्र सीताराम अपने चार वर्षीय पुत्र हर्ष का उपचार कराने के लिए आया था। घर जाने के लिए बंगरा में वह अपने पुत्र के साथ सुग्रीव की बाइक पर सवार हो गया। बाइक सवार सभी लोग बंगरा से कुछ ही दूर स्थित सेवारा तिगैला पर पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सामने से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से सुग्रीव व उसकी पत्नी क्रांति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरू व उसका पुत्र उछल कर दूर जा गिरे। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी व एंबुलेंस से वीरू व उसके पुत्र को उपचार के लिए मऊरानीपुर भेजा। लेकिन, रास्ते में ही वीरू ने दम तोड़ दिया। बाद में गंभीर रूप से घायल वीरू के पुत्र को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम चिरकना में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। जाम लगाने पर आमादा लोगों को पुलिस ने समझा- बुझा कर वहां से हटा दिया।
विज्ञापन

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा हादसा
एक हफ्ते में जिले में हुए दूसरे बड़े हादसे ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। बीते बृहस्पतिवार को थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बड़वार और राजापुर के मध्य एक बस ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया था, जिसमें ग्राम गढ़ा निवासी पार्वती पत्नी राजकुमार अहिरवार, उसके पुत्र करन (12) व देवा (8) सहित गांव के ही छत्रपाल (24) पुत्र श्रीपत की मौत हो गई थी। इस हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें