फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं तो कैसी चेकिंग?

Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को बिजली चेकिंग करने गई टीम को बिजली अनापूर्ति से परेशान लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने यह कहते हुए चेकिंग कराने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि पहले बिजली दो, फिर चेकिंग करो। मजबूरन टीम को बगैर जांच के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर महानगर में एक जुलाई से लगातार विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की चार टीमें अलग- अलग क्षेत्रों में चेकिंग कर रहीं हैं। बुधवार को प्रेमनगर के नैनागढ़ क्षेत्र में एसडीओ सचिन द्विवेदी के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी। उनके साथ अवर अभियंता दिनेश गोविल, पी एम कुशवाहा, सदागुरु शरण, उमेश राजन आदि मौजूद थे। इसी दौरान टीम को लोगों ने घेर लिया और चेकिंग का विरोध करने लगे। लोगों का कहना था कि वह इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के बिलबिला रहे हैं और उन्हें चेकिंग की सूझ रही है। जब तक बिजली नहीं मिलेगी, तब तक वह अपने घरों में चेकिंग नहीं होने देंगे। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख टीम को वापस लौटना पड़ा।
वहीं, अन्य टीमों ने 174 संयोजनों को चेक किया। इस दौरान 26 नए कनेक्शन दिए गए व 37 उपभोक्ताओं के संयोजनों में लोड बढ़ाया गया। इस बीच 85 मीटर बदले गए। मेडिकल कालेज क्षेत्र के वीरांगना नगर में एक कामर्शियल संयोजन में चोरी मिलने पर उपभोक्ता से दस हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें