झांसी। बगैर पंजीकरण के जिले में धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटरों के संबंध में अमर उजाला द्वारा तीन सितंबर के अंक में ‘बीते साल नहीं खुला एक भी कोचिंग सेंटर!’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद एनएसयूआई भी सक्रिय हो गई है। एनएसयूआई ने बरुआसागर में चलने वाले अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि बरुआसागर नगर में तीन दर्जन से अधिक अवैध कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। शिक्षक अपने विद्यालय न जाकर कोचिंग संस्थानों में व्यस्त रहते हैं। कोचिंगों में विद्यार्थियों से मनमाना शुल्क वसूला जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से फर्जी ढंग से चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में रीतेश मिश्रा, कुनाल सूरी, अवनीत रावत, राहुल चतुर्वेदी, आलोक अग्रवाल, प्रसून दुबे, सौरभ तिवारी, अवधेश दुबे, हितेंद्र पचैरिया, अंकित वर्मा, मनीष राजपूत, शैली सिंह, सीमा रायकवार, शिवम नापित, जितेंद्र आदि शामिल रहे।