झांसी। मंगलवार को सीपरी बाजार स्थित श्री साईं सेवा धाम ठडे़श्वरी बाबा मंदिर के पंचम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर से शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालु साईं बाबा की पालकी को क ंधे पर लेकर चल रहे थे। यात्रा सीपरी बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली, जिसमें भक्तों ने ढोल नगाड़ों क ी धुन पर बाबा के जयकारे लगाए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तरुण श्रीवास्तव, भावेश सिकौरिया, आशीष सक्सेना, मुन्ना जायसवाल, मुन्ना चंदेल, सीमा सक्सेना, मीना सिक ौरिया, ललिता जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।
संस्कृति के प्रति जागरूक हों युवा
झांसी। आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक होना होगा। सिर्फ मंदिर आने या शास्त्रों का अध्ययन करने मात्र से काम नहीं चलने वाला। युवा संस्कृति को समझें और इसका प्रचार प्रसार करें। वह मंगलवार को तीन दिवसीय जैन युवा संस्कार संवर्द्धन सेमिनार के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
गांधी मार्ग स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित सेमिनार में उन्होंने कहा कि जैन संस्कृति में कर्मवाद को प्रधानता दी गई है। इसे स्वीकार करने वाले व्यक्ति को सफलता मिलना निश्चित है। भगवान महावीर स्वामी ने हमें जोड़ना सिखाया है। इसलिए जो राह में मिले उसे जोड़ते चलें। उन्होंने कहा कि माता पिता ही व्यक्ति के प्रथम गुरु हैं, उनके खुश होने पर ही आप जीवन में सुखी रह सकते हैं। उन्होंने युवाओं से संयुक्त परिवार संस्कृति को अपनाने की अपील की। पं. विनोद कुमार जैन ने कहा कि युवाओं को भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। डा. शशि जैन ने कहा कि युवाओं को अपना पूरा ध्यान कर्माें पर लगाना चाहिए। उन्हें सेमिनार के दौरान मिली जानकारी को व्यवहारिक जीवन में उपयोग करना चाहिए। इस दौरान प्रतिभागियों से सेमिनार के बारे में जानकारी ली गई, जिसमें सारा जैन, समीक्षा जैन, निखिल जैन, अर्जुन सर्राफ, श्वेता जैन आदि ने जैन संस्कृति पर विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष जिनेंद्र जैन गार्ड, रमेश चंद्र जैन, सुनील जैनको, दिनेश जैन डीके, संजय सिंघई, विपिन जैन, विनोद जैन ठेकेदार, यूथप जैन, आर के जैन, सतीश चंद्र जैन, संजय सिंघई, संजय सर्राफ, ऋषभ जैन, रविंद्र जैन, डा. हीरालाल जैन आदि सहित भारी संख्या में जैन श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री कमल जैन ने किया।