फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया अटल का जन्मदिन

Wed, 26 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस दौरान अलग- अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा महानगर कार्यालय पर महिला मोर्चा के तत्वावधान में सुंदर कांड का आयोजन किया गया। सुंदर कांड के पूर्व पूजन अर्चन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना पाठक ने किया। तदुपरांत आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रांतीय नेता मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि अटल बिहारी के छह वर्ष के कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि अटलबिहारी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखा, जिसे हम कार्यकर्ताओं को पूरा करना है। महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने कहा कि वह भाजपा की पहचान हैं। इसके अलावा जयदेव पुरोहित, संतोष सोनी, कंचन जायसवाल, भगवान दास उर्फ राजू बुकसेलर, इंजीनियर राकेश गुप्ता, जगदीश साहू, राजीव सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, रामबाबू यादव, प्रदीप शर्मा, कुसुम कुशवाहा, कुमुद शर्मा, इंदु वर्मा, मनीराम राय, प्रमोद राय, संजीव तिवारी, रिंकू वर्मा आदि उपस्थित थे। इस दौरान कार्यालय पर युवा मोर्चा द्वारा व परख वोलेंटरी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंकुर दीक्षित, रोहित गोठनकर, नितिन वाजपेयी, कुमुद शर्मा, सुमित अग्रवाल आदि ने जांच कराकर रक्तदान का संकल्प लिया।
इधर, प्रांतीय परिषद सदस्य इंजीनियर राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर खेत सिंह परिहार, हेमंत ठाकुर, पियूष सिंघल, संजीव तिवारी आदि मौजूद थे। सीपरी बाजार स्थित कालीवाड़ी में मंडल अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संजय ठाकुर, शशांक गुरनानी, अनूप करोतिया, सूरज भवानी, दीपू मिश्रा आदि उपस्थित थे। बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर में मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी आदि कार्यकर्ताओं ने भगवान को प्रसाद अर्पण कर अटल बिहारी की दीर्घ आयु की कामना की। इस मौके पर सुदामा सोनी, सीमा वर्मा, सुरेश पुरी, अशोक पलया, किशोरी रायकवार, गणेश शंकर दुबे, दिलीप पुरी, अभिषेक जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोला कुआं स्थित युवा ब्राह्मण महासंघ के कार्यालय पर रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान संजीव शर्मा, डा चंद्रशेखर शर्मा, कमलेश मिश्रा, मनोज पाठक, रिषभ त्रिपाठी, अमित रावत, अंकित उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें