फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के धुएं से फूली 95 की सांसें, 55 जले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीपावली पर आतिशबाजी से हुए प्रदूषण से 95 लोगों को सांस की परेशानी हुई। वहीं पटाखे जलाते समय 55 लोग झुलस गए। लोगों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। हालांकि स्थिति गंभीर नहीं होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

खुशियों के पर्व दीपावली में जिले भर में आतिशबाजी चलाई गई। अनुमान के मुताबिक जिले भर में लोगों ने छह करोड़ रुपये से अधिक की आतिशबाजी चलाकर खुशियों का इजहार किया है। जिसके चलते सबसे अधिक परेशानी अस्थमा रोगियों को हुई है। पटाखे से निकलने वाले धुएं के कारण जिला अस्पताल के साथ ही मेडिकल कॉलेज में लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं। वहीं त्योहार में लापरवाही से आतिशबाजी चलाने के दौरान लोग जलने का शिकार होकर अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन गनीमत रही की कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जिसके चलते सभी को अस्पतालों से प्राथमिक उपचार कर रवाना कर दिया गया।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दीपावली के चलते अस्थमा और जलने की स्थिति से निपटने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया गया था। अस्थमा और पटाखा चलते समय जल जाने पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें