फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 94 देव विमानों ने सुखनई नदी में किया जलविहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। जलविहार महोत्सव में बुधवार रात देव प्रतिमाओं के विमान निकले। कुल 94 विमान क्रमबद्ध निकले, जिनमें 60 छोटे और 34 बड़े थे। सुखनई नदी पर भगवान का जलविहार सुबह 6 बजे तक चला। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग विमानों के दर्शन को जमा रहे। विमान यात्रा में आगे पुरानी बैलाई स्थित गूदर बादशाह का विमान था। इसके बाद गोपाल जी महाराज, बांके बिहारी जी, नृसिंहभगवान और अन्य मंदिरों के विमान निकले। इनके साथ झांकी भी शामिल थी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अरविंद कुमार, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास समेत आशीष कौशिक, अभिनव श्रीधर, राजेंद्र रावत, छगन राजपूत, गौरीशंकर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

0000



जलविहार महोत्सव में आज

शुक्रवार रात श्री लठाटोर महाराज सहित अन्य विमानों पर प्राण-प्रतिष्ठित देव प्रतिमाएं जलविहार के लिए निकलेंगी। मेला ग्राउंड स्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर रात्रि 9 बजे से भक्ति की रात का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें