फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उत्कृष्ट योगदान देने वाले 91 पुलिसकर्मियों का सम्मान आज, एडीजी देंगे प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत झांसी रेंज के 91 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शुक्रवार को सम्मानित करेगा। दोपहर दो बजे दीनदयाल सभागार में आयोजित समारोह में एडीजी आलोक सिंह प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस कर्मचारियों को उनकी सेवा के लिए सम्मानित करेंगे। प्लेटिनम सेवा मेडल मिलने पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का भी सम्मान होगा।

अमर उजाला के बैनर तले आयोजित होने वाले पुलिस शौर्य सम्मान समारोह में झांसी से 71, ललितपुर से 10 और जालौन से 10 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों ने पिछले एक वर्ष के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए। इनमें कानून व्यवस्था, बड़े अपराधों का समय पर खुलासा, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत अभियुक्तों को सजा दिलाने वाले पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा जालौन में मध्य रात्रि के दौरान बाढ़ में फंसी बस से 46 यात्रियों को बाहर निकालने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बसेरा वैलोसिटी कार्स-ब्लूवैल्स स्कूल हैं। जबकि सह प्रयोजक सनफ्रान ग्रुप एवं आरएसवी ग्रुप, ब्राइडल ड्रीम सलून हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी हैं सहयोगी



सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट, बुंदेलखंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कात्यायनी ज्वेलर्स, परमार्थ समाजसेवी संस्थान, हार्डवेयर शॉपी, एप्रा मिल्क, कायनेटिक ग्रीन साहू ऑटोमोबाइल, महारानी साड़ी, अमित साहू, सुनील नैनवानी, मिंट वॉटर, रेव्यूलेशन डांस एकेडमी भी कार्यक्रम के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें