फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रैफिक नियमों को रौंद रहे 90 वाहनों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। यातायात नियमों को रौंदने वालों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। परिवहन व यातायात विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न चौराहों पर जांच करते हुए 90 वाहनों का चालान किया। सबसे अधिक कार्रवाई हेलमेट नियम तोड़ने पर की गई।
विज्ञापन


सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए परिवहन और यातायात विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को दोनों विभाग के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थलों पर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई नाबालिग बच्चे वाहन चलाते मिले तो उन्हें हिदायत दी गई। इलाइट चौराहे पर चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट चलने वाले 82 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि आगे से वह हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। स्कूली बच्चों को नियम विरुद्ध तरीके से ढो रहे आठ वाहनों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग टीम में एआरटीओ प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम, यात्रीकर अधिकारी सुरेंद्र अग्रवाल, यातायात निरीक्षक उमाकांत ओझा आदि मौजूद रहे।उचित दर दुकानों का होगा सोशल ऑडिट, डीएम ने जारी किया रोस्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें