फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 में 85 हमारा है, बाकी 15 में भी बंटवारा है: स्वामी

Thu, 17 Feb 2022 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुधवार को झांसी आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब योगी सरकार का 80-20 का नारा नहीं चलेगा। बल्कि, योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अब 85 और 15 का नारा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को झांसी आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब योगी सरकार का 80-20 का नारा नहीं चलेगा। बल्कि, योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अब 85 और 15 का नारा चलेगा। 85 फीसदी वोट हमारा है और 15 में भाजपा समेत अन्य पार्टियों का बंटवारा है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद बाबा की गर्मी उतर जाएगी। यह बात उन्होंने झांसी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


झांसी सदर सीट से सपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के काले कारनामों का घड़ा भर गया है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा का जिसने साथ दिया, सरकार में आने के बाद उसी का विनाश किया। किसानों ने भाजपा का साथ दिया, कृषि बिल लाकर उनकी कमर तोड़ दी गई। नौजवान भाजपा के दीवाने हो गए थे। सरकार में आने पर उन्हें लाठियां मिलीं। नौकरी की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। कइयों के तो पेपर ही आउट हो गए। इतना ही नहीं, भाजपा सरकार आरक्षण भी खत्म कर रही है।

उन्होंने शिक्षक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि भर्ती में पिछड़े वर्ग के लोगों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। पूरे यूपी में सामान्य वर्ग के लोगों को मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर, प्रवक्ता आदि पदों पर बैठा दिया गया। पीजीआई में 54 पदों पर अपने चहेते बैठाए गए। योगी बाबा कहते हैं कि हम राष्ट्रवादी हैं, लेकिन काम जातिवादी का करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा का कारवां बढ़ता जा रहा है। सपा के साथ आंबेडकर विचारधारा वाले खड़े हैं। बसपा छोड़ सपा में आने वालों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बसपा की फौज अब सपा में है। सतीश मिश्रा का अब कोई मतलब नहीं, वे अकेले ही घूमेंगे। उन्होंने सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन




वहीं, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा सरकार में नौकरी भी मिलेगी और पेंशन भी। हमने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उसे पूरा करेंगे। भाजपाइयों की तरह झूठ का काम नहीं करेंगे। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है।
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, राहुल सक्सेना, अजय सूद, चौधरी असलम शेर, अर्जुन यादव, अमित कुशवाहा, शकील खान, प्रतिपाल सिंह, बृजेंद्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष शीलू सिंह, संजीव वर्मा, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन ज्ञान कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें