फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई खस्ताहाल- कहीं पड़े ताले, काजगों पर शहर ओडीएफ!

विज्ञापन
विज्ञापन
कई खस्ताहाल- कहीं पड़े ताले, काजगों पर शहर ओडीएफ!
विज्ञापन

ललितपुर। शहर को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) की तो घोषणा कर दी गई है लेकिन हकीकत इससे इतर है। नगर पालिका की ओर से बनाए गए सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों में ताले पड़े हैं। प्रसाधन केंद्रों की भी हालत खस्ता है। उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मोहल्ला घुसयाना में बने सामुदायिक शौचालय का टैंक खराब है। इससे पानी नहीं आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन का आगाज किया था। 2018 में 31 अक्तूबर तक शहर व गांवों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया था। इस दौरान जल्दी-जल्दी काम पूरा कराकर अधिकारियों ने जिले को ही ओडीएफ घोषित कर दिया। शहर का नगर पालिका क्षेत्र भी इसमें शामिल हो गया। उस समय 18 सार्वजनिक/ सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू कराया गया लेकिन एक - दो को छोड़कर अभी तक कोई पूरा नहीं हुआ है। घुसयाना मोहल्ले में बने शौचालय में तो ताले लगे हैं। इसकी वजह से लोग खुले में शौच को मजबूर हैं। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए पिंक शौचालय भी बंद
महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण पुरानी तहसील के पास किया गया है। इसका नाम पिंक शौचालय रखा गया है, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि, संसदीय कार्यालय के सामने बना शौचालय शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शौचालयों के निर्माण के लिए पूरा पैसा नहीं मिल पाया है। इस वजह से शौचालयों का काम पूर्ण नहीं हो पाया है। इसके लिए जल्द ही धनराशि अवमुक्त करवाने का प्रयास करेंगे, ताकि निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा सके।
- डॉ. संजय कुुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी,
नगर पालिका परिषद
-----
मोहल्ला घुसयाना में शौचालय की कमियों को दूर करने का काम आरंभ हो गया है। शीघ्र ही इसे शुरू कराया जाएगा।
- पूजा ग्वाला,
सभासद, झांसीपुरा वार्ड नंबर पांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें