फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत समन्वयक केंद्रों में लगेंगे कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत समन्वयक केंद्रों में लगेंगे कंप्यूटर
विज्ञापन


झांसी। जनपद के सभी न्याय पंचायत समन्वयक केंद्रों को कंप्यूटर और लैपटाप के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। कंप्यूटर लगने से शिक्षकों को सूचना के आदान-प्रदान के लिए ब्लाक संसाधन केंद्र तक नहीं भटकना पडे़गा।
विज्ञापन

न्याय पंचायत समन्वयक केंद्रों के माध्यम से शिक्षक मध्याह्न भोजन, अध्यापकों की उपस्थिति, सरकारी योजना के क्रियान्वयन संबंधी सूचनाएं खंड शिक्षाधिकारियों को देते हैं। शिक्षकों को ब्लाक संसाधन कार्यालय तक आना पड़ता है। इन केंद्रों में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। प्रत्येक केंद्र में एक दर्जन से अधिक विद्यालय जुडे़ रहते हैं। बीएसए हरिवंश कुमार के अनुसार शिक्षकों को सूचना देने के लिए ब्लाक संसाधन केंद्र तक परेशान न होने पडे़। इसके लिए सभी न्याय पंचायत केंद्रों में एक-एक लाख रुपये की लागत से कंप्यूटर व लैपटॉप दिए जाएंगे। इन्हें चलाने के लिए शुरूआत में अनुदेशक लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें