बीडीओ के कार्यक्षेत्र बदले
झांसी। जिले में आठ ब्लाकों में से तीन बीडीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। अब बबीना में खंड विकास अधिकारी रहे राधेश्याम वर्मा को मऊरानीपुर ब्लाक भेजा गया है, जबकि बंगरा ब्लाक के बीडीओ रामवन को बबीना में तैनाती दी गई है। स्थानांतरित होकर आए अजय कुमार को बंगरा ब्लाक में तैनाती दी गई है।
उधर, मोंठ के साथ- साथ चिरगांव ब्लाक की जिम्मेदारी सुभाष नेमा के पास है। बामौर के साथ- साथ गुरसराय ब्लाक संदीप कुमार संभाल रहे हैं। बड़ागांव ब्लाक के खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी उग्रसेन सिंह यादव के पास है। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी ने दी है।