झांसी। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान शनिवार को आपसी सुलह-समझौते से 77802 मामले निपटाए गए। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने दीप प्रज्जवलित करके लोक अदालत का उद्घाटन किया।
इस दौरान 81 वैवाहिक प्रकरण, 99 अन्य सिविल वाद समेत 4596 शमनीय आपराधिक वाद का निस्तारण हुआ। कुल 329485 रुपये अर्थदंड के तौर पर वसूले गए। इसके अलावा राजस्व एवं दांडिक न्यायालयों में भी मामलों की सुनवाई हुई। इनमें 417 विद्युत विभाग, 582 बैंक, 10398 जनहित गारंटी संबंधी, पुलिस विभाग के 4977 एवं राजस्व विभाग के 12139 मामले निपटाए गए। जनपद न्यायाधीश ज्योत्सना शर्मा एवं अपर जनपद न्यायाधीश ने एक-एक वाद का निस्तारण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी सुयश प्रकाश, पीठासीन अधिकारी अचल सचदेव, प्रधान न्यायाधीश संजय मलिक, पवन प्रताप सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।