गंदगी से पटा मिला नटवली नाला
झांसी। शहर क्षेत्र के बड़े नालों में से एक नटवली नाले का महापौर रामतीर्थ सिंघल ने निरीक्षण किया। नाला गंदगी से पटा पाया। साथ ही पाया कि अतिक्रमण की वजह से नाले की चौड़ाई घट रही है। इस पर महापौर ने सख्त आदेश दिए हैं।
बरसात में नटवली नाला शहरवासियों के लिए मुसीबत बन जाता है। इसका कारण नाले का गंदगी से पटा होना है। हर साल अन्य बड़े नालों की तरह इस नाले की सफाई पर नगर निगम लाखों खर्च करता है पर स्थिति हर साल जस के तस रहती है। इस साल दोबारा यह समस्या पैदा न हो इसके लिए महापौर ने नालों का हर्ष जानने के लिए एक-एक कर निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि नालों का परकोटा धीरे-धीरे कर घट रहा है। इसलिए, अवैध कब्जों को लेकर सख्त निर्देश दिए। क्योंकि, नाले के परकोटा घट जाने से न ही नाले में मशीन से सफाई हो सकेगी और न ही मजदूर उसमें उतरकर उसे साफ करने में दिक्कत होगी। साथ ही पाया कि क्षेत्रवासी नाले में कचरा फेंक रहे हैं। उनसे भी सफाई में सहयोग देने की अपील की गई।