फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रिजर्व बैंक जाएंगे 5.9 लाख खातों में जमा 64 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बैंकों के 5.9 लाख खातों में जमा 64 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि को निकालने वाले नहीं मिल रहे हैं। जबकि, इसके लिए बैंकों की ओर से तमाम प्रयास किए जा चुके हैं। यह धनराशि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को हस्तांतरित की जा रही है।



जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में 5.9 लाख खाते ऐसे हैं, जिनका पिछले 10 सालों से संचालन नहीं हो रहा है। इन खातों में न तो कोई रकम जमा की गई है और न ही निकाली गई है। जबकि, इन खातों में 64.39 करोड़ रुपये जमा हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश पर बैंकों ने खाताधारकों से संपर्क साधने की कोशिश की। उन्हें दो बार पत्र भी भेजे गए, लेकिन अपनी जमा रकम को लेने कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि इनमें से कई खाताधारकों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि कई का पता बदल चुका है। इसके अलावा तमाम खाते ऐसे हैं, जिनमें महज 100-200 रुपये ही जमा हैं। अब बैंकों की ओर से नियमानुसार यह रकम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




वर्जन

बैंकों की ओर से खाताधारकों को पत्र जारी किए गए थे, लेकिन अपनी जमा रकम को लेने के लिए कोई आगे नहीं आया है। हालांकि, रकम आरबीआई के पास पहुंचने पर भी लोग इसे हासिल कर सकते हैं। - अजय कुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें