फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से आई ताज एक्सप्रेस,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
दस से अधिक ट्रेनें पांच घंटे तक लेट
विज्ञापन

कोहरे और ठंड का असर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। हजरत निजामुद्दीन से झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस शुक्रवार को ढाई घंटे देरी से आई। यह ट्रेन दो घंटे विलंब से रवाना हो सकी। इसी तरह 10 से अधिक ट्रेनें दो से पांच घंटे तक की देरी से आईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए ताज एक्सप्रेस बेहद सुविधाजनक मानी जाती है। इस ट्रेन से प्रतिदिन झांसी स्टेशन से औसतन चार सौ से पांच सौ यात्री सफर करते हैं। शुक्रवार को कोहरे के कारण ताज एक्सप्रेस दिल्ली से दोपहर दो बजे की जगह शाम साढ़े चार आई। इससे ट्रेन वापसी में भी दो घंटे देरी से रवाना हो सकी। मद्रास- देहरादून एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल ढाई घंटे, अमृतसर से मुंबई जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस चार घंटे, अर्नाकुलम से निजामुद्दीन जाने वाली मंगला एक्सप्रेस तीन घंटे समेत दस से अधिक ट्रेनें देरी से आईं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया। साथ ही आरक्षण निरस्त कराने वाले यात्रियों को पूरा किराया लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें