फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथक बुंदेलखंड को लेकर प्रदर्शन, गिरफ्तार-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड राज्य मांग रहे 25 आंदोलनकारी गिरफ्तार
विज्ञापन

शांतिभंग में पुलिस ने किया चालान, मुचलके पर छोड़ा
सड़क पर किया प्रदर्शन, टंकी पर चढ़ने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पृथक बुंदेलखंड की मांग को लेकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओें ने पास में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मोर्चा के अध्यक्ष सहित 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई, जिन्हें सहायक सिटी मजिस्ट्रेट ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीपरी बाजार पहुंचे और पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ सांसद उमा भारती को जम को कोसा और कहा कि पहले भाजपा दोनों राज्यों और केंद्र में अलग-अलग सरकार होने का बहाना बना कर किनारा करती रही। हाल में मप्र और उप्र के साथ केंद्र में भाजपा सरकार की सरकार है बावजूद इस मुद्दे पर अंश मात्र की कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोश व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी राजनाथ सिंह और सांसद उमा भारती को वादा याद दिलाते हुए पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन में व्यापारी नेताओं और व्यापारियों ने प्रदर्शन में सहभागिता की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने ओवरब्रिज के नीचे धरना दिया। इस कारण सीपरी से इलाइट की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर सीपरी बाजार थानाध्यक्ष और प्रेमनगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। यह देख सभी ने पास की टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। दोनों क्षेत्रों के पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को घेर कर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इन्हें किया गिरफ्तार
प्रेमनगर थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि 151 की कार्रवाई मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय, हमीदा अंजुम, वरुण अग्रवाल, उत्कर्ष साहू, देवीसिंह कुशवाहा, गिरजाशंकर राय, सत्येंद्र श्रीवास्तव, बंटी द्विवेदी, नरेश वर्मा, मकबूल हुसैन सिद्दीकी, छोटे राजा, सुंदर ग्वाला, प्रदीप झा, बृजेश राय, राजेंद्र कुशवाहा, अरुण रायकवार, प्रदीप गुर्जर, शुभम गौतम, राम गुप्ता, धनश्याम गौतम, सचिन कुमार, दुलीचंद कुशवाहा, मोहम्मद शफीक, दिनेश भार्गव सहित एक अन्य पर की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें