फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर चलाए छह करोड़ के पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर चलाए छह करोड़ के पटाखे
विज्ञापन

झांसी। पिछले साल के मुकाबले इस साल पटाखों के दामों में बीस से तीस फीसदी का इजाफा हुआ है। लेकिन आतिशबाजी पर महंगाई का कोई भी असर नहीं दिखाई दिया। पटाखा बाजारों में देर रात तक पटाखों की बिक्री की गई। दामों में वृद्धि होने के बावजूद शहर वासियों ने छह करोड़ के पटाखे जलाकर दीपावली का पर्व मनाया है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को खुशियों का पर्व माना जाता है। इस दिन लोग आतिशबाजी चलाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। दीपावली के मौके पर शहर में शहर में पटाखों की बिक्री के लिए मुक्ताकाशी मंच स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड, सीपरी बाजार में सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने, प्रेमनगर में सेंट ज्यूड्स स्कूल, सदर बाजार में झांसी क्लब, हंसारी सारंध्रा नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास, राजगढ़ में हनुमान मंदिर कामैदान, बिजौली में ग्राम सैंयर में पटाखा बाजार सजाया गया था। इसके अलावा ओरछा मार्ग पर थोक की दुकानें लगाई गई थी। शहर में अस्थाई बाजार के लगते ही पहले व दूसरे दिन कम लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। लेकिन बृहस्पतिवार को दीपावली का उत्सव मनाने के लिए लोगों ने पटाखा बाजारों का रुख किया। जिसके चलते देर रात तक लोगों की काफी भीड़ जमा रही। पटाखा बाजारों में बिक्री का आलम यह रहा कि रात होते-होते अधिकतर दुकानों में आतिशबाजी साफ हो गई। इस दीपावली पर कम आवाज करने वाले पटाखे लोगों की पहली पसंद रहे। पटाखा बाजारों में अनार, चर्खी, फुलझड़ी, महताब की बिक्री अधिक हुई। दुकानदारों के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी फुलझड़ी की मांग अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें