फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 58 मरीज मिले, महानगर में फिर बढ़ा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसारने लगा है। खासतौर पर महानगर को अपनी जद में ले रहा है। बुधवार को जिले में 3,201 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 58 नए मरीज सामने आए। इनमें से ज्यादातर मरीज महानगर के अलग-अलग इलाकों के हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सामने आए नए 58 मरीज प्रेमगंज, बरगांय, मां लहर एन्क्लेव, सीएमओ कैंपस, छनियापुरा, पहाड़ी चुंगी नाका चिरगांव, खातीबाबा दिलदार नगर, विकास नगर बिजौली, डढ़ियापुरा, टहरौली, हरिजन कॉलोनी हंसारी, गांधी नगर गुरसराय, तिलयानी बजरिया, महाराणा प्रताप नगर, सीपरी बाजार, जिला कारागार, खंडेराव गेट बाहर, मसीहागंज, मदान कंपाउंड, खत्रयाना, पुनावली रोड, गुमनावारा, रेलवे कॉलोनी, अमरीक विहार, रामनाथ सिटी, बबीना, ट्यूबवैल रोड, नंदनपुरा, मिशन कंपाउंड, नैनागढ़, मिर्जा कंपाउंड, केके पुरी कॉलोनी, बाहर दतिया गेट आदि इलाकों में सामने आए हैं।
जिले में अब तक 9,368 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 8,764 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 433 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 92 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले का रिकवरी रेट 93.55 प्रतिशत है। अब तक 171 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें