फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

228 माध्यमिक स्कूलों के खुलेंगे ताले, 50 फीसद बच्चे आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण प्रभाव कम होने के चलते स्कूलों के ताले फिर खुलने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद 16 अगस्त से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्कूलों में केवल 50 फीसद बच्चे ही बुलाए जाएंगे। निर्देश मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 17 मार्च 2020 को विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद संक्रमण का प्रभाव कम हुआ, तो सरकार ने 20 अक्तूबर 2020 से विद्यालय खोल दिए थे। इस दौरान अभिभावकों का सहमति पत्र अनिवार्य कर दिया गया था, मगर कोरोना के चलते कम ही बच्चे विद्यालय पहुंचे। इसके बाद कोरोना संक्रमण बढ़ा तो विद्यालयों को मार्च से फिर बंद कर दिया गया। इसके चलते परीक्षाएं भी लटक गईं। विद्यार्थियों को प्रोन्नति दी गई। अब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद विद्यालयों को फिर खोलने की तैयारी है। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिले में 228 स्कूलों में 43 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। सरकार के निर्देश के बाद स्कूलोें और शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों में 50 फीसद बच्चे बुलाए जाएंगे। साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव ने बताया कि स्कूल खोलने के निर्देश मिल गए हैं। 16 अगस्त से स्कूलों को खोल दिया जाएगा।
14 हजार अभिभावकों ने दी थी सहमति
स्कूलों को खोलने के लिए बोर्ड की ओर से जिले के 25234 अभिभावकों से राय ली गई थी। जिसमें से 14728 अभिभावकों ने स्कूलों को खोले जाने की सहमति दी थी। जिले से यह रिपोर्ट शासन को भेजी गई। जिसके बाद शासन स्तर से निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें