फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शुरू होंगे 48 खनिज पट्टे, 10 हज़ार लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। जिले में एक बार फिर खनिज क्षेत्र में बहार आएगी। खनिज विभाग ने खंडा - गिट्टी के 48 क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए टेंडर जारी कर दिया गया है। खदानों का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया के जरिये होगा। इसे पूर्ण कराकर जल्द ही यहां खनन कार्य होगा। इससे जहां 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं विभाग को भी खासा राजस्व प्राप्त होगा।

जनता को वाजिब दामों में मोरंग, बालू, इमारती पत्थर समेत अन्य उपखनिज उपलब्ध कराने के लिए विभाग खनिज क्षेत्रों की खोज कर रहा है। इससे जहां सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आम जनता को सस्ते दामों में उपखनिज भी मिल सकेगा। झांसी में करीब 84 नए क्षेत्रों की खोज हुई है। इनमें खनन के लिए केवल 48 क्षेत्र ही उपयुक्त पाए गए। खनिज के आकलन के लिए सर्वेक्षण हुआ है। जल्द ही इन खदानों को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




इन क्षेत्रों में जारी हुए खदानों के टेंडर



क्षेत्र खदानों की संख्या

दुनारा 03



गोरामछिया 06

खैलार 15



सिवो 05

करनपुरा 04



नुनार 01

मड़ौराखुर्द 01



रौनी 01

रामनगर 01



कंजा 05

बोडा 06



बॉक्स में -



अभी 112 खदानें मौजूद, 15 में काम बंद

झांसी क्षेत्र में अभी खंडा-गिट्टी की 112 खदानें मौजूद हैं। जहां खंडा निकालकर गिट्टी बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। यह खदानें अधिकतर गुरसराय, गोरामछिया, दिगारा, बासरा, खैलार, रामनगर, मड़ौराखुर्द हैं। इनमेें करीब 15 खदानें है, जो पर्यावरणीय रिपोर्ट को लेकर बंद पड़ी हैं। शेष सभी खदानों पर कार्य जारी है।
विज्ञापन




वर्जन -



जनपद की पांच तहसीलों में 48 उपखनिज क्षेत्रों के आवंटन के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर खदानों का आवंटन होगा और कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद यहां खनन कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे जहां विभाग को राजस्व प्राप्त होगा, वहीं कई हजार लोगों को रोजगार मुहैया होगा। - भूपेंद्र यादव, जिला खान अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें