फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से पलायन कर गए 43 हजार आयुष्मान योजना के पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आयुष्मान कार्ड के 43 हजार पात्रों का झांसी से पलायन हो गया है। ये लोग स्वास्थ्य विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। शासन को भेजी रिपोर्ट में भी स्वास्थ्य विभाग ने इसका जिक्र किया है। वहीं, जिले में अब तक 39 फीसदी लोगों के ही गोल्डन कार्ड बन सके हैं। इसके तहत पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज मिलता है।
विज्ञापन

शासन ने स्वास्थ्य विभाग को झांसी में 5,47,630 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष अब तक 1,64,744 गोल्डन कार्ड ही बन पाए हैं। इसके लिए गठित टीमें सूची में दर्ज व्यक्तियों के घर जाकर गोल्डन कार्ड बनाती हैं लेकिन गोल्डन कार्ड के पात्र व्यक्तियों का झांसी से पलायन हो गया है। इनमें शहरी इलाके के 17630 और ग्रामीण क्षेत्र के 25979 लोग शामिल हैं। ये लोग विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।
जिले से 43 हजार आयुष्मान योजना के पात्र व्यक्ति पलायन कर गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भी ये नहीं मिल पा रहे हैं। अब तक 39 प्रतिशत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। तेजी से अभियान चलाकर बाकी के भी कार्ड जल्द बनाए जाएंगे। - डॉ. सुमित मिसुरिया, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना।
विज्ञापन

जगह की जरूरत के अनुसार ही लगाएं
ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो सबसे ज्यादा मोंठ इलाके से लोगों का पलायन हुआ है। यहां पर 7750 लाभार्थियों का अता-पता नहीं है। बामौर में 7547, गुरसराय में 5708, चिरगांव में 1909, बड़ागांव में 1162, बंगरा में 1054, बबीना ब्लॉक में 189, मऊरानीपुर में 660 लोग नहीं मिल रहे हैं।
अर्बन पीएचसी चांद दरवाजा में सबसे ज्यादा 2236 लोग नहीं मिले हैं। सीपरी बाजार में 2172, नगरा में 1724, राजघाट में 1684, इमलीपुरा में 1684, झोकनबाग में 1453, इतवारीगंज में 1360, पुलिया नंबर नौ में 1322, पीपीसी मेडिकल में 1172, तहसील में 1012, बड़ागांव गेट बाहर में 975, तालपुरा 496, सिद्धेश्वर नगर में 340 लोग नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें