परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे। सामान के साथ मोबाइल आदि जमा कराने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।
झांसी के 28 परीक्षा केंद्रों में शनिवार को दो पालियाें में यूपी पुलिस दरोगा एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन 43 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। इस दौरान डीएम व एसएसपी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अफसर लगातार केंद्राें का निरीक्षण कर कंट्रोल रूम पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन
दो दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन डीएम मृदुल चौधरी व एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे। सामान के साथ मोबाइल आदि जमा कराने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।
अभ्यर्थियों को जांच के बाद ही कक्ष के अंदर प्रवेश दिया गया। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ली गई। भर्ती में कुल 9120 अभ्यर्थियों की जगह सुबह की पाली में 5151 परीक्षार्थी उपस्थित रहे व 3969 अनुपस्थित रहे। शाम को 9120 अभ्यर्थियों में 5210 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 3910 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस मौके पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एडीएम नमामि गंगे योगेश कुमार, एसपी देहात डॉ अरविंद कुमार, एसपी सिटी प्रीति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें।