फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 1856 नमूनों की जांच में 39 संक्रमित मिले

विज्ञापन
39 new corona posative
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के 1856 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 39 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा 55 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 89.99 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आने आया था। मई और जून माह में रोजाना इक्का-दुक्का मरीज ही सामने आते रहे। लेकिन, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक जुलाई से मरीजों की संख्या बेतहाशा रूप से बढ़ गई। सितंबर में भी कोरोना वायरस का संक्रमण हावी रहा। प्रतिदिन सामने आने वाले मरीजों की संख्या एक सैकड़ा के इर्दगिर्द बनी रही। संक्रमितों की मौत के आंकड़े ने भी खासा उछाला मारा। लेकिन, पिछले छह दिनों से कोविड लैब से कुछ राहत की खबर आ रही है। नए संक्रमितों की संख्या पचास के इर्दगिर्द बनी हुई है। रविवार को 39 नए मरीज सामने आए। जबकि, इससे कम 31 मरीज अड़तालीस दिन पहले 16 अगस्त को मिले थे। मरीजों की कम संख्या की वजह से लोग कुछ राहत महसूस कर रहे हैं।
विदित हो कि कोरोना के अब तक 7,447 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 5787 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 915 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 89.99 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 587 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें 115 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण के मरीज हैं। वहीं, इस महामारी की चपेट में आने से जिले में अब तक 158 संक्रमित जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें