फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 डिग्री एनालिसिस कर ही शुरू करें प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में स्टेट प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की ओर से हुई वेबिनार में डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले 360 डिग्री एनालिसिस की जाए, क्योंकि गैर जरूरी प्रोजेक्ट पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं। ऐसे प्रोजेक्ट पर कार्य करें, जो सौ साल के लिए लाभकारी हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की सोच को प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने को प्रेरित करना होगा। वेबिनार के विशेषज्ञ कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज, सोहराबजी गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर हैदराबाद के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केएस वेंकटगिरी ने ग्रीन बिल्डिंग्स विषय पर चर्चा की। उन्होंने अच्छे पर्यावरण, अच्छा स्वास्थ्य एवं किफायती दाम जैसे मुद्दों पर ग्रीन बिल्डिंग्स विषय पर जानकारी दी। निदेशक प्रो. वीके त्यागी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की सख्त जरूरत है। संयोजिका डॉ. शहनाज अयूब ने बताया कि इंजीनियरिंग छात्रों को एनबीए द्वारा 12 विशेष गुण आत्मसात करना अनिवार्य है। एसपीआईयू के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अनिल कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें