झांसी। कोरोना वायरस के 3463 सैंपलों की जांच में 21 संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 8594 पहुंच गया है। इसके अलावा शनिवार को 23 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया।
शनिवार को ट्रू नेट के 15, आरटीपीसीआर के 651 और एंटीजन किट से 2797 सैंपलों की जांच की गई। इसमें शहर के कई इलाकों से 21 संक्रमित पाए गए। राहत की बात ये रही कि किसी की भी वायरस से जान नहीं गई। अब रिकवरी रेट 94.68 फीसदी हो गया है। इसके अलावा मृत्यु दर घटकर 1.9 प्रतिशत बीच है।