झांसी। श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था की ओर से सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शिव परिवार कालोनी पंचवटी स्थित अंजनी माता मंदिर परिसर में हुआ। इसमें 36 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसम खाई।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक वैदेही बल्लभ शरण महाराज, रमेश बिरथरे, केंद्रीय अध्यक्ष नत्थू कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने कहा कि ऐसे नेक कार्यों में ईश्वर भी हमेशा मदद करता है। सभी नव दंपतियों को उन्होंने आशीर्वाद दिया और गृह उपयोगी उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष चांदनी कुशवाहा, सुधीर सिंह गौर, चित्रलेखा कुशवाहा, ज्ञानेश्वर कुशवाहा, पिंकी रायकवार, राकेश तिवारी, बाल किशन कुशवाहा, कृष्णकांत कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।