फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की मुहिम : झांसी के महादानियों ने प्लाज्मा दान कर बचाईं 600 जिंदगियां

Sat, 08 May 2021 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 

सार

  • अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम का बड़ा असर
  • कोरोना संक्रमितों की जान बचाने के लिए लोग आ रहे हैं आगे 
विज्ञापन
प्लाज्मा दान करते लोग... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंभीर रूप से संक्रमित कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरेपी संजीवनी साबित हो रही है। इसकी कमी से किसी मरीज की जान न जाए, इसके लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से पिछले एक पखवाड़े से मुहिम चलाई जा रही है, जिसका खासा असर हुआ है। मुहिम का हिस्सा बनकर अब तक 300 लोग अपना प्लाज्मा दान कर चुके हैं, जो 600 मरीजों के काम आया है। महादानियों के इस दान से तमाम मरीजों को मौत के मुंह में जाने से बचाया जा चुका है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से झांसी की धरती को अपने दायरे में लेता जा रहा है। इसके साथ ही बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा। मरने वालों में तमाम लोग ऐसे हैं, जिन्हें समय पर प्लाज्मा नहीं मिल पाया। मरीज के परिजनों को प्लाज्मा हासिल करने के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़े, उन्हें ये आसानी से उपलब्ध हो जाए। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुहिम चलाई जा रही है, जिसके जरिए जिन लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है, उन्हें प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक तीन सौ लोग अपना प्लाज्मा दे चुके हैं। 

प्लाज्मा दो संक्रमितों के काम आता है। इस हिसाब से कोरोना के गंभीर रूप से संक्रमित 600 मरीजों को प्लाज्मा दिया जा चुका है। इस अभियान में बड़ी भूमिका प्रथम पहल फाउंडेशन, संस्था उम्मीद की रोशनी व संस्था विंग्स द्वारा अदा की जा रही है। इसके अलावा जन सामान्य के लोग भी लगातार प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से कोरोना संक्रमितों के इलाज में प्लाज्मा थैरेपी बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। अमर उजाला की मुहिम से प्रेरित होकर लोग प्लाज्मा देने के लिए आगे आ रहे हैं। इसके लिए अमर उजाला और उन सभी लोगों को साधुवाद, जिन्होंने प्लाज्मा दान किया है। 
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी 

अमर उजाला की प्लाज्मा दान करने की मुहिम बेहद सार्थक साबित हुई है। प्लाज्मा थैरेपी की वजह से कोरोना के कई गंभीर रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। मरीज भी ये कहने लगे हैं कि वे स्वस्थ होने के बाद अपना प्लाज्मा दान करेंगे। आने वाले दिनों में कोरोना से निपटने के लिए ये शुभ संकेत है। 
- डा. एनएस सेंगर, प्राचार्य - महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी 

आपदा के इस दौर में मानव को ही मानव के काम आना होगा। यदि आपके माध्यम से किसी की जान बच जाए, तो इससे बड़ा और कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता है। लोग बढ़-चढ़कर प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। प्लाज्मा दान करे के बाद बेहद संतोष मिलता है। 
- सजल जैन, प्रथम पहल फाउंडेशन 

गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए प्लाज्मा थैरेपी संजीवनी का काम कर रही है। प्लाज्मा हजारों लोगों के शरीर में मौजूद है। बावजूद, इसकी कमी से मरीजों की जान जा रहा है। ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसी वजह से प्लाज्मा दान की मुहिम चलाई जा रही है। 
- जितेंद्र यादव, उम्मीद की रोशन 

हजारों लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मौजूद है। बावजूद, किसी मरीज की प्लाज्मा की कमी की वजह से जान चली जाए, तो ये सभी के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति होगी। अमर उजाला की मुहिम का हिस्सा बनकर प्लाज्मा दान के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन

- शैफाली गोस्वामी, विंग्स संस्था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें