फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में भरे तीस से अधिक दुकानों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीपावली के नजदीक आते ही खाद्य एवं औषधि विभाग भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा पांच दिन के भीतर ही तीस से अधिक दुकानों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मिलावट खोरों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश सरकार ने सात नवंबर से बारह नवंबर तक कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। आदेशों पर अमल करते हुए विभाग द्वारा दो टीमों का गठन किया गया था। टीमों द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अब तक तीस से अधिक दुकानों के सैंपलों को भरा गया है। सभी सैंपलों को गोरखपुर स्थित लैब भेजा है। इस संबंध में प्रभारी जिला अभिहीत अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान को शुरू किया गया है। विभाग द्वारा दो टीमों का गठन किया गया है। टीमों द्वारा लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें